इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में अनुजा निगम देगा ऋण
उदयपुर, 21 जून। स्वायत शासन विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा रोजमर्रा की जरूरतों के लिये वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने हेतु शुरू की गई इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में अनुजा निगम की ओर से ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने कताया कि जिले में अब तक 7948 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए है। जिसकी पात्रता की जांच नगर निगम द्वारा की जा कर आवेदन ऋण स्वीकृति हेतु बैंकों को भिजवाये जा रहे है। अब तक 6288 बैंकों को भिजवाये गये जिसमें से 571 लोगों को बैंक द्वारा…
