बालकों की सुरक्षा में समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण
यूनिसेफ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि ने पुलिस थाना सराडा में किया भ्रमणउदयपुर, 20 जुलाई। यूनिसेफ की बाल संरक्षण राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्रीमती सोलेडेड हेरेरो ने उदयपुर जिले में भ्रमण के दूसरे दिन को पुलिस थाना सराड़ा में बाल मित्र पुलिस प्रक्रियाओं तथा सामुदायिक पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुलिस थाने पर संचालित बाल मित्र कक्ष व हेल्प डेस्क का अवलोकन कर बाल सरक्षण विषय पर थाना स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यूनिसेफ राजस्थान के बाल संरक्षण विषेषज्ञ संजय कुमार निराला एवं श्रीमती सिन्धु बिनुजीत ने पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में…
