विश्व जनसंख्या दिवस मनाया-उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों को किया सम्मानित
उदयपुर, 11 जुलाई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को सुखाडि़या यूनिवर्सिटी के बप्पारावल सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा थी जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक कटारा थे। कार्यक्रम में परिवार कल्याण की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी-कार्मिकों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती कटारा ने कहा उदयपुर में चिकित्सा विभाग ने पूर्ण लगन एवं मेहनत से सेवा कार्य किया है। कोरोना काल में इनकी सेवाओं को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने परिवार कल्याण के…
