Blog

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 12,421 उप-प्रधानाचार्य पदों का सृजन

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 12,421 उप-प्रधानाचार्य पदों का सृजन

जयपुर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप-प्रधानाचार्य (एल-14) के 12 हजार 421 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  प्रस्ताव के अनुसार, उप-प्रधानाचार्य के नवीन पद पंचायत स्तर एवं शहरी क्लस्टर में स्थित 10,217 विद्यालयों एवं 275 से अधिक नामांकन वाले 2,204 विद्यालयों में सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रबंधन तंत्र के सुदृढ़ होने के साथ शैक्षिक कार्यों का सुचारू संचालन तथा पर्यवेक्षण बेहतर हो सकेगा। साथ ही, विभाग में पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे और भविष्य में पदोन्नति…
Read More
त एन्थोनी स्कूल के अरुण कटारिया ने जीता कांस्य पदक 

त एन्थोनी स्कूल के अरुण कटारिया ने जीता कांस्य पदक 

              पुणे में 12 से 20 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में राजस्थान के शातिरों ने कमाल कर दिखाया है ।मिडिया प्रभारी विकास साहु ने बताया कि उदयपुर के संत एन्थोनी स्कूल के कक्षा 10 के अरुण कटारिया ने साढ़े आठ अंक अर्जित कर कांस्य पदक हासिल किया उन्हे साठ हजार रुपए का पुरस्कार मिला । अरुण कटारिया एशियन व विश्व शतरंज प्रतियोगिताओं में  भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूजा द्वारा छात्र को बधाई दी गयी। अरुण कटारिया ने  जीत 6 जीत और 3 मैच ड्रा कर यह कारनामा हासिल किया         …
Read More
अजा आयोग के उपाध्यक्ष का स्वागत

अजा आयोग के उपाध्यक्ष का स्वागत

उदयपुर, 20 जुलाई। जिला परिषद में बुधवार को अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं एवं एनजीओं प्रतिनिधियों की बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरूण हलधर का नारायण सेवा संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी ने कमजोर वर्ग एवं दिव्यांगजन की बेहतरी के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मानदाता सिंह, दिलीप सिंह भी मौजूद थे।
Read More
खनन माफिया की पहचान कर बनाएं सूची,-योजनाबद्ध तरीके से करें सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री

खनन माफिया की पहचान कर बनाएं सूची,-योजनाबद्ध तरीके से करें सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री

­- अवैध खनन रोकथाम के लिए नियमित सख्त कार्रवाई हो जयपुर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गंभीर है। उन्होंने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को योजना बनाकर खनन माफिया पर बिना किसी भी दबाव के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून की पालना सुनिश्चित करते हुए पुलिस अपना इकबाल कायम करे ताकि अवैध खनन करने वालों में भय पैदा हो। श्री गहलोत ने भविष्य में अवैध खनन की रोकथाम सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित करने के…
Read More
जीवन में समस्याओं का कभी अंत नहीं होगा समस्याएं सामने आती रहेगी: आचार्य कुशाग्रनंदी 

जीवन में समस्याओं का कभी अंत नहीं होगा समस्याएं सामने आती रहेगी: आचार्य कुशाग्रनंदी 

उदयपुर, 20 जुलाई। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय संघ के सानिध्य में बुधवार को सैकड़ों श्राकव-श्रविकाओं ने नित्य नियम पूजा, शांतिधारा, जलाभिषेक व सामायिक किया। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया एवं दीपक चिबोडिया ने बताया कि श्रावकों द्वारा मूलनायक भगवान पद्मप्रभु का चंदन लेपन कर पंचामृत से महाअभिषेक किया गया।  इस दौरान आयोजित धर्मसभा में आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज ने कहां  तीर्थ के निर्माता तीर्थंकर होते है। सभी के जीवन में कोई न कोई समस्या मौजूद है। सबसे बड़ी समस्या जन्म मरण की है। ये समाप्त हो जाए तो कोई…
Read More
राजस्थान की प्रथम वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन

राजस्थान की प्रथम वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन

जयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री एस.एस. शिंदे ने बुधवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं रजिस्ट्री के अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्थान की प्रथम वर्चुअल कोर्ट का ई-उद्घाटन किया। इस दौरान जिला न्यायाधीश जयपुर मेट्रो, परिवहन विभाग एवं एनआईसी के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। मुख्य न्यायाधिपति श्री शिंदे ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत छोटे यातायात अपराध के मामलों से निपटने के लिए ई-कोर्ट परियोजना के तहत वर्चुअल कोर्ट की एक नई अवधारणा पेश की गई है। इस अवधारणा का उद्देश्य अदालत में उल्लंघनकर्ता या अधिवक्ता की भौतिक…
Read More
बालकों की सुरक्षा में समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण

बालकों की सुरक्षा में समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण

यूनिसेफ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि ने पुलिस थाना सराडा में किया भ्रमणउदयपुर, 20 जुलाई। यूनिसेफ की बाल संरक्षण राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्रीमती सोलेडेड हेरेरो ने उदयपुर जिले में भ्रमण के दूसरे दिन को पुलिस थाना सराड़ा में बाल मित्र पुलिस प्रक्रियाओं तथा सामुदायिक पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुलिस थाने पर संचालित बाल मित्र कक्ष व हेल्प डेस्क का अवलोकन कर बाल सरक्षण विषय पर थाना स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यूनिसेफ राजस्थान के बाल संरक्षण विषेषज्ञ संजय कुमार निराला एवं श्रीमती सिन्धु बिनुजीत ने पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में…
Read More
प्रशासन शहरों के संग शिविर में मिली सौगात

प्रशासन शहरों के संग शिविर में मिली सौगात

बड़गांव की चार कॉलोनी वासियों को वर्षों बाद मिला अपने घरों के पट्टों का हकउदयपुर 20 जुलाई। बड़गांव की चार कॉलोनीवासियों को करीब तीस सालों बाद पट्टों का हक मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। अब ये सभी लाभार्थी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त कर रहे हैं।यूआईटी सचिव बालमुकुन्द असावा ने बताया कि न्यू मनोहरपुरा कॉलोनी में राजकीय भूमि सम्मिलित होने से इस कॉलोनी में पट्टे जारी नहीं हो पा रहे थे। प्रशासन शहरों के संग अभियान में शिथिलता प्रदान की गई। सामुदायिक भवन परशुराम कॉलोनी, देवाली में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कृष्णा कॉलोनी,…
Read More
उदयपुर बैडमिंटन संघ के चुनाव संपन्न

उदयपुर बैडमिंटन संघ के चुनाव संपन्न

कमल भंडारी बने अध्यक्ष सुधीर बक्शी बने सचिव उदयपुर 20 जुलाई। उदयपुर के भंडारी दर्शक मंडप में आज उदयपुर बैडमिंटन संघ के चुनाव संपन्न हुए। यह चुनाव वर्ष 2022 से 2026 तक के लिए राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव के.के. शर्मा व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक डॉ. हिमांशु राजौरा एवं उदयपुर ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक डॉ दीपांकर चक्रवर्ती की मौजूदगी में संपन्न हुए। उदयपुर बैडमिंटन संघ के चुनाव अधिकारी एडवोकेट कपिल टोड़ावत ने चुनाव का प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं सभी पद पर चुनाव निर्विरोध हुए। नवीन कार्यकारिणी के अनुसार कमल भंडारी अध्यक्ष व सुधीर बक्शी सचिव बने। वहीं…
Read More
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

कलक्टर ने एग्रीकल्चर इन्फ्रा फण्ड में बैंकों को ऋण देने के दिए निर्देशउदयपुर, 20 जुलाई। जिले में बैंकिंग कार्यों से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। कलेक्टर ने एग्रीकल्चर इन्फ्रा फण्ड में बैंकों को ऋण देने के निर्देश दिये। इस योजना में सरकार के द्वारा 9015 करोड़ के प्रावधान किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस योजना में वेयर हाउस, साइलोज, पेक हाउस, शीत श्रखला, पकाई केन्द्र, प्राथमिक पं्रसंसकरण केन्द्र आदि शामिल है।जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कृषि जोत छोटी…
Read More
error: Content is protected !!