Blog

एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति बैठक

एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति बैठक

प्रदेश के 13 जिलों के लिए 342.23 करोड़ रूपए की183 छोटी पेयजल योजनाओं को मिली स्वीकृतिउदयपुर,  जयपुर, 28 जुलाई। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 13 जिलों की 342.23 करोड़ रूपए लागत की 183 छोटी पेयजल योजनाओं (ओटीएमपी) को मंजूरी दी गई। इन पेयजल योजनाओं के माध्यम से इन जिलों के 258 गांवों के 63 हजार 707 घरों में नल के माध्यम से जल कनेक्शन दिए जाएंगे।अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड (आरडब्ल्यूएसएसएमबी) की वित्त समिति की बैठक में इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय…
Read More
ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की मशाल रथ यात्रा पहुंची उदयपुर

ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की मशाल रथ यात्रा पहुंची उदयपुर

कलक्टर ने किया स्वागत, 1 अगस्त तक करेगी जिले का भ्रमणउदयपुर, 28 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में आगामी 29 अगस्त से आयोजित होने वाले ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई मशाल रथ यात्रा गुरुवार को उदयपुर पहुंची। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने यात्रा का स्वागत किया और ग्रामीण ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन की कामना की।  जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि मशाल रथ यात्रा गुरुवार शाम आर.के सर्कल से महाराणा भूपाल स्टेडियम पहुुंची। आरके सर्किल से महाराणा भूपाल स्टेडियम तक रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों द्वारा लाया गया। यहां मुख्य अतिथि…
Read More
डिम्पल कौर को मिली पीएच.डी. की उपाधि

डिम्पल कौर को मिली पीएच.डी. की उपाधि

उदयपुर 28 जुलाई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ने एज्यूकेशन संकाय में डिम्पल कौर को ‘‘ किशोर विद्यार्थियों की प्रसन्नता को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन ’’ विषय पर शोध कार्य करने पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की। डॉ. कौर ने अपना शोध कार्य प्रो. सरोज गर्ग के निर्देशन में किया।
Read More
हरियाली अमावस्या मेले में लगाई स्टॉल, दी राष्ट्रीय लोक अदालत व अन्य कानूनी जानकारी

हरियाली अमावस्या मेले में लगाई स्टॉल, दी राष्ट्रीय लोक अदालत व अन्य कानूनी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहलउदयपुर, 28 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को उदयपुर शहर में आयोजित हरियाली अमावस्या मेले में स्टॉल लगाकर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत व अन्य विधिक सेवा संबंधी जानकारी दी गई।प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि सहेलियों की बाडी के सामने दो दिन के लिये यह स्टॉल लगाई गई है। हरियाली अमावस्या मेेले में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मेलार्थी आते हैं। इन मेलार्थियों को जिला विधिक…
Read More
राजस्थान ट्रांसपोर्टेषन ऑफ मर्चेन्डाइज़्ड गुड्स

राजस्थान ट्रांसपोर्टेषन ऑफ मर्चेन्डाइज़्ड गुड्स

इन स्टेज कैरिज एवं कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस स्कीम के आवेदन आमंत्रितउदयपुर, 28 जुलाई। राज्य सरकार ने राज्य में स्टेज कैरिज एवं कॉन्ट्रेक्ट कैरिज परमिटधारी वाहन स्वामियों के लिए राजस्थान ट्रांसपोर्टेशन ऑफ मर्चेन्डाइज़्ड गुड्स इन स्टेज कैरिज एवं कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस स्कीम 2022 लागू की है।प्रादेष्श्कि परिवहन अधिकारी पी.एल. बामनिया ने बताया कि परमिटधारी वाहन स्वामी व्यावसायिक भार के वहन करने का लाइसेंस तय शुल्क की अदायगी कर इसे प्राप्त कर सकेंगे। वाहन स्वामी यह लाइसेंस कम से कम एक माह, तीन माह, छः माह एवं अधिकतम एक वर्ष की अवधि के लिए क्रमशः 6 हजार, 15 हजार, 25 हजार एवं…
Read More
कलक्टर मीणा ने ली तैयारी बैठक, कहा-भव्य व गौरवपूर्ण आयोजन हो

कलक्टर मीणा ने ली तैयारी बैठक, कहा-भव्य व गौरवपूर्ण आयोजन हो

उदयपुर में संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर 1 सेउदयपुर, 28 जुलाई। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली और शांति और अहिंसा निदेशालय द्वारा आगामी 1 से 3 अगस्त तक उदयपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की समीक्षा की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि लेकसिटी उदयपुर को बार-बार अपने गौरव को दर्शाने के मौके मिल रहे है यह अच्छी बात है, ऐसे में इस आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को चाहिए कि वे इस आयोजन को भी भव्य व गौरवपूर्ण ढंग…
Read More
मुंशी प्रेमचंद जयन्ती पर कफ़न और पूस की रात का नाट्य मंचन

मुंशी प्रेमचंद जयन्ती पर कफ़न और पूस की रात का नाट्य मंचन

उदयपुर 28 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के अन्तर्गत मुंशी प्रेमचंद जयन्ती के अवसर पर कफ़न और पूस की रात कहानी पर आधारित नाट्य मचंन का आयोजन किया जा रहा है।अकादमी सचिव डॉ. बसंतसिंह सोलंकी ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी, टीम नाट्य संस्था एवं दी हार्ट सोसायटी उदयपुर के सहयोग से मुंशी प्रेमचन्द जयन्ती के अवसर पर शनिवार 30 जुलाई को सायं 6 बजे से मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध नाटक ‘कफ़न’ तथा ‘पूस की रात’ का नाट्य मंचन अकादमी के एकात्म सभागार में किया जाएगा। इस नाट्य संध्या में संभागीय आयुक्त एवं राजस्थान साहित्य अकादमी के प्रशासक डॉ.…
Read More
वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान की पहल जारी

वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान की पहल जारी

पोषित रिवर फ्रंट गार्डन  में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रमउदयपुर,27 जुलाई/पर्यावरण संरक्षण के लिए व्रतिबद्ध वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से बुधवार को न्यू नवरतन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पोषित रिवर फ्रंट गार्डन नवरतन काम्प्लेक्स उदयपुर में सघन वृक्षारोपण किया गया,। इस कार्यक्रम के सूत्रधार वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सचिव यशवंत त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य लवीश चपलोत,डॉ एन एल जोशी, शिव शंकर, महेश उपाध्याय, नरपत सिंह और ओम प्रकाश शर्मा रहें। इस मौके पर लगभग 51 पेड़ जिसमें बॉटल पाम, मालेश्री, नीम, अशोक व फलदार वृक्ष आम, आमला औरगोपेश शर्मा ने पर्यावरण, पेड़ और ऑक्सीजन का हमारे…
Read More
पायल बनी सावन क्वीन’

पायल बनी सावन क्वीन’

’मोनालिसा कैमरा क्लब की नई कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण,उदयपुर, 27 जुलाई। मोनालिसा कैमरा क्लब की नई कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण समारोह ओरियंटल पैलेस में आयोजित हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में अनिता भाणावत अध्यक्ष, अनिता सिंगी सचिव निर्वाचित हुई। उदयपुर. मोनालिसा कैमरा क्लब शपथ ग्रहण इस अवसर पर पुरानी कार्यकरिणी सदस्याओं ने नवगठित कार्यकरिणी को शपथ दिलाई। क्लब की साधना तलेसरा ने बताया कि नव गठित अध्यक्ष अनिता भाणावत, सेक्रेटरी डॉ. अनिता सिंगी और कोषाध्यक्ष कुसुम मेहता ने बीस से अधिक नई सदस्याओं का स्वागत किया।बाद में क्लब की मासिक गतिविधि के तहत सावन उत्सव मनाया गया जिसमें सावन क्वीन पायल कोठारी,…
Read More
महादेव का जलाभिषेक कर कावड यात्रा में आने का दिया न्यौता

महादेव का जलाभिषेक कर कावड यात्रा में आने का दिया न्यौता

उदयपुर 28 जुलाई/ देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से 2006 में शुरू की गई उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली गई कावड़ यात्रा के तहत आगामी 02 अगस्त को 17वीं कावड़ यात्रा निकाली जायेगी। कावड यात्रा के निमित आयोजित सात दिवसीय समारोह के दूसरे दिन गुरूवार को समिति के कार्यकर्ता, आमजन एवं महिलाओं ने गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड परिसर में स्थापित श्री देव राजेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा में आने न्यौता व निर्विग्न सम्पन्न कराने की कामना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष यज्ञ…
Read More
error: Content is protected !!