दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने का भय दिखा कर तथा जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख के चैक लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित 05 गिरफ्तार
थाना सवीनाः-दिनांक 26.07.2022 को प्रार्थी श्री गोरधन सिंह पुत्र श्री रामजी लाल निवासी सेह, बावेन, कुम्हेर, जिला भरतपुर हाल 59, तुलसी नगर, प्रतापनगर, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 22.07.2022 को मेरे मोबाईल पर मोनिका कुंवर नाम की महिला का मैसेज आया तथा मुझसे बातचीत करने लगी। फिर मुझे मीठी बातों के जाल में फंसाकर दिनांक 25.07.2022 को तितरडी स्थित अपने घर पर मिलने के लिये बुला लिया। मैं वहां पर पहुंचा तभी वहां पर अचानक उक्त महिला के चार साथी आ गये जिन्होने मेरे साथ मारपीट की तथा मुझे दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करने का भय दिखाकर…
