जानलेवा हमले के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत 20 मई 2022 को प्रार्थी रोहित पिता राजेन्द्र श्रीमाली निवासी हल्दीघाटी उनवास हाल गायत्रीनगर, बडगांव, अम्बामाता जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी की कि मै व मेरे दोस्त मेरी कार से हमारे दोस्त हेम्मत राणा को छोडने उसके घर चिकलवास जा रहे थे कि रात्री समय करीब 10.54 पी.एम. पर मेवाड वाटलिंग से थोडा पहले पीछे से एक सफेद कार आई जो हमारी गाडी के सामने आडी लगा उसमें बैठे व्यक्तियो ने मेरे साथ तलवार लठ से मारपीट कर जानलेवा हमला किया। जिससे मेरे हाथो व सिर पर गम्भीर चोटे आई तथा मेरा दाहिना कान कट…
