Blog

आजादी का अमृत महोत्सव-हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली बाइक रैली

आजादी का अमृत महोत्सव-हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली बाइक रैली

उदयपुर 13 अगस्त। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरु युवा केंद्र उदयपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को को शहीद स्मारक निगम प्रांगण से मोती मंगरी तक तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें 75 युवा संभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन ओ.पी. बुनकर, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के उपमहापौर पारस सिंघवी रहे। अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक पवन कुमार अमरावत ने की। रैली से पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।मुख्य अतिथि बुनकर…
Read More
डॉ. पीयूष भादविया  की पुस्तक ‘वाटर हेरिटेज ऑफ इंडिया’ का विमोचन

डॉ. पीयूष भादविया  की पुस्तक ‘वाटर हेरिटेज ऑफ इंडिया’ का विमोचन

उदयपुर 13 अगस्त। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. इंद्रवर्धन त्रिवेदी ने सहायक आचार्य (इतिहास) डॉ. पीयूष भादविया  द्वारा संपादित एवं इंटेक द्वारा प्रायोजित पुस्तक 'वाटर हेरिटेज ऑफ इंडिया' का विमोचन स्वर्ण जयंती अतिथि गृह में किया। इस कार्यक्रम में पर्यावरणविद प्रो. महेश शर्मा, विख्यात भूविज्ञानी, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह राणावत इतिहास विभागाध्यक्ष, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. प्रतिभा, एफएमएस के डायरेक्टर प्रो. हनुमान प्रसाद एवं डॉ पीयूष भादविया मौजूद थे।जल विरासत को लेकर कुल 44 शोध पत्रपुस्तक में भारत के विभिन्न राज्यों एवं नेपाल से कुल 44 शोध पत्र हैं, जिसमें भारत की जल विरासत के…
Read More
राज्य उपभोक्ता आयोग उदयपुर में-जनसुनवाई कर उपभोक्ताओं के लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण

राज्य उपभोक्ता आयोग उदयपुर में-जनसुनवाई कर उपभोक्ताओं के लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण

उदयपुर 13 अगस्त। राज्य उपभोक्ता आयोग की ओर से उदयपुर में 16 से 18 अगस्त तथा 22 से 26 अगस्त तक सर्किट बेंच में उपभोक्ताओं के प्रकरणों की सुनवाई कर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। सदस्य रामफुल गुर्जर ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे और चौथे सप्ताह में उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संबंधित पक्षकारों, उपभोक्ताओं एवं अधिवक्ताओं को सुना जाता है। इस बार उपभोक्ता मामलों में दोनों पक्षों की सुनवाई न्यायिक सदस्य एस के जैन और सदस्य रामफुल गुर्जर द्वारा की जाएगी।
Read More
कटारिया ने किया जिला प्रमुख के नवीनीकृत कक्ष का लोकार्पण

कटारिया ने किया जिला प्रमुख के नवीनीकृत कक्ष का लोकार्पण

उदयपुर 13 अगस्त। जिला परिषद में जिला प्रमुख के नवीनीकृत कार्यालय का लोकार्पण गुलाब चन्द कटारिया नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा द्वारा बाबुलाल खराडी विधायक झाडोल, फुल सिंह मीणा विधायक उदयपुर ग्रामीण एवं जिला कलक्टर तारा चन्द मीणा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता कुंवर पंवार जिला प्रमुख द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्ति लाल चपलोत, रविन्द्र श्रीमाली, चन्द्र गुप्त सिंह, प्रमोद सामर, भंवर सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष शांतिलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख गजपाल सिह राठौड, दली चन्द डांगी पूर्व विधायक, हिम्मत सिंह झाला दीपक शर्मा, पुष्कर तेली, उप जिला प्रमुख श्रीमती…
Read More
संयुक्त निदेशक ने लम्पी की रोकथाम के लिए विभिन्न गांवों का किया निरीक्षण

संयुक्त निदेशक ने लम्पी की रोकथाम के लिए विभिन्न गांवों का किया निरीक्षण

उदयपुर 13 अगस्त। राज्य में लम्पी स्किन डिसीज के चलते उदयपुर जिले की श्री कृष्ण महावीर गौ सेवा संस्थान गौशाला मावली में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सूर्य प्रकाश त्रिवेदी एवं उपनिदेशक डॉ शक्ति सिंह द्वारा गौशाला में लम्पी स्किन डिसीज बिमारी के बारे मे गौशाला को जानकारी दी गयी तथा संक्रमित गोवंश को अलग आइसोलेट करवाया गया। साथ ही गायों पर बाह्य परजीवी कीटनाशक और बाडे एवं गौशाला परिसर में निस्क्रामक दवाई का छिडकाव के लिये के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज बाला को निर्देश दिये।      लम्पी स्किन डिसीज के सर्वे हेतु संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग ने बड़गांव…
Read More
सलूंबर हादसे में मृतकों के परिवारों को पाँच-पाँच लाख की आर्थिक सहायता दी

सलूंबर हादसे में मृतकों के परिवारों को पाँच-पाँच लाख की आर्थिक सहायता दी

उदयपुर 13 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस पर जुलूस के दौरान सलूंबर कस्बे के पास अदकालिया तिराहे पर विद्युत लाइन में फॉल्ट के कारण पेड़ पर प्रवाहित करंट लगने से दो युवकों की मृत्यु के मामले में आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। घटना में पवन उर्फ पप्पू निवासी डायला एवं भीमराज निवासी भैसों का नामला की उपचार के दौरान उदयपुर में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा उदयपुर प्रवास के दौरान मृतकों के आश्रितों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर जिला कलेक्टर…
Read More
एससी आयोग अध्यक्ष बैरवा 17 अगस्त को करेंगे जनसुनवाई

एससी आयोग अध्यक्ष बैरवा 17 अगस्त को करेंगे जनसुनवाई

उदयपुर 13 अगस्त। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा 17 अगस्त बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु जनसुनवाई करेंगे एवं जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों, एनजीओ, एससी वर्ग के निवासियों की परिवेदनाओं का निस्तारण करेंगे। इसके पश्चात वे 10:30 बजे से 11:30 बजे तक कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे एससी की खातेदार भूमि पर अन्य व्यक्तियों द्वारा किए गए कब्जे, राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 183 बी सी में दर्ज मामलों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा एससी वर्ग…
Read More
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

उदयपुर से 2 लाख 3 हजार 190 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयनजिले से लेकर गांवों तक सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारीउदयपुर 13 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। उदयपुर में भी खिलाड़ियों ने ग्रामीण ओलंपिक को लेकर उत्साह दिखाया है और 2 लाख 3 हजार 190 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। प्रदेशभर में 29 अगस्त 2022 को ग्राम पंचायत स्तर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन चार दिनों तक होगा। इसके बाद 12 सितंबर 2022 से चार दिवस तक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं, 22 सितंबर 2022 से चार दिवस तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं और 2…
Read More
ऐतिहासिक होंगे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल -मुख्यमंत्री

ऐतिहासिक होंगे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल -मुख्यमंत्री

खेलेगा राजस्थान, जीतेगा राजस्थानराजस्थान के लगभग 30 लाख ग्रामीणों ने कराया रजिस्ट्रेशन उदयपुर 13 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल किसी भी राज्य द्वारा आयोजित सबसे बड़ा ऎतिहासिक खेल आयोजन होगा। 29 अगस्त से शुरू होने वाले इस आयोजन में ना कोई विचारधारा होगी, ना कोई धर्म और ना ही कोई जात-पात। यह आयोजन राजस्थान में अभूतपूर्व खेल वातावरण तैयार करेगा, जिससे राजस्थान के गांव-ढाणी की खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच मिलेगा और प्रदेश को भविष्य के लिए उभरते खिलाड़ी मिलेंगे।श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल…
Read More
मंदिरों व सुने मकानों को निशाना बनाकर चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 09 अभियुक्त गिरफ्तार

मंदिरों व सुने मकानों को निशाना बनाकर चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 09 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सलुम्बरः-जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा गठित टीम ने रात्री के समय मंदिरो एवं मकानो में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर 09 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।01. घटना का विवरणः- दिनांक 19.07.2022 को प्रार्थी सोहनलाल पिता देवचंद दोषी निवासी सेरीया,सलुम्बर, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 18.07.2022 व 19.07.2022 के बीच की रात्री करीब 2.30-3.00 बजे हमारे समाज का ग्राम सेरीया में आबादी के मध्य स्थित जैन मंदिर है जिसमें कोई अज्ञात चोर घुसे तथा दरवाजो पर लगे करीब 7 ताले तोडते हुये निज मंदिर तक पहुंच गये तथा एक ताला अंतिम निज मंदिर का नही टुटा।…
Read More
error: Content is protected !!