राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर से 2 लाख 3 हजार 190 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
जिले से लेकर गांवों तक सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारी

उदयपुर 13 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। उदयपुर में भी खिलाड़ियों ने ग्रामीण ओलंपिक को लेकर उत्साह दिखाया है और 2 लाख 3 हजार 190 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। प्रदेशभर में 29 अगस्त 2022 को ग्राम पंचायत स्तर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन चार दिनों तक होगा। इसके बाद 12 सितंबर 2022 से चार दिवस तक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं, 22 सितंबर 2022 से चार दिवस तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं और 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2022 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

छह खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं आयोजित
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के तहत कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), शूटिंग वॉलीबॉल (बालक वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं हॉकी (बालक एवं बालिका वर्ग) खेलों का आयोजन होगा।

जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय समितियों के दायित्व निर्धारित
ग्राम पंचायत स्तर समिति में सरपंच संयोजक, प्रधानाचार्य सदस्य, पटवारी सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी सदस्य एवं शारीरिक शिक्षक सदस्य की भूमिका में होंगे। ऐसे ही ब्लॉक स्तरीय समिति में उपखंड अधिकारी, प्रधान, पुलिस उपाधीक्षक, विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि, जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि आदि होंगे। जिला स्तरीय समिति में जिला कलक्टर, एसपी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षक, जनसम्पर्क अधिकारी आदि होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!