श्री सरदार स्वरूप श्याम जी मंदिर मांजी का घाट चांदपोल बाहर उदयपुर पर प्रवेश एवं अन्य शुल्क हटाने बाबत
उदयपुर. आज दिनांक 16 सितंबर 2022 को चांदपोल क्षेत्र में निवासरत समस्त क्षेत्रवासी जनप्रतिनिधि एवं जागरूक नागरिकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय जरिये जिला कलेक्टर जिला कलेक्टर महोदय एवं देवस्थान आयुक्त महोदय को श्री सरदार स्वरूप श्याम जी मंदिर मांजी का घाट चांदपोल बाहर उदयपुर पर प्रवेश एवं अन्य शुल्क हटाने बाबत ज्ञापन प्रेषित किया गया । श्री सरदार स्वरूप श्याम जी मंदिर प्राचीन मंदिर होकर मेवाड़ के राजा महाराजा द्वारा निर्मित कराया गया है तब से आज दिनांक तक मंदिर में दर्शन करने क्षेत्रवासी जाते हैं उक्त परिसर में तालाब पर ही मेवाड़ के राजा महाराजाओं द्वारा घाट का निर्माण…
