सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय और कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मिलेगा अवसर : मुकेश माधवानी
बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स में जुलाई में होंगी वर्कप्लेस विजिट उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के विभिन्न चैप्टर्स द्वारा जुलाई माह में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स द्वारा हर माह अपने सदस्यों के कार्यस्थलों पर वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के बिजनेस, वर्किंग प्रोसेस और बिजनेस स्ट्रेटजी को नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर प्रदान करना है। इन विजिट्स में संबंधित चैप्टर के सदस्यों के साथ बीसीआई के अन्य चैप्टर्स के सदस्य भी शामिल हो…
