राजस्थान में भारी बारिश से 5 की मौत, 3 जिलों में रेड अलर्ट
जालोर और सांचौर में स्कूलों की छुट्टी उदयपुर। राजस्थान में तीन दिन से जारी एक्टिव मानसून के चलते हुई भारी बारिश से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बांसवाड़ा जिले में माही नदी उफान पर होने से कई गांवों का संपर्क दूसरे इलाकों से कट गया है। जालोर तथा सांचौर जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। बंगााल की खाड़ी से आए वेदर सिस्टम के कारण बीते 24 घंटे में 29 जिलों में बारिश हुई। इनमें से 8 ऐसे जिले हैं, जहां 2 से 4 इंच या उससे ज्यादा पानी बरसा। रविवार शाम तक बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा…
