हैप्पी होम उच्च माध्यमिक ,विद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल का भव्य उद्घाटन
उदयपुर। हैप्पी होम उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड, साकरोदा में खेल मैदान के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा अनस्टॉपेबल के चेयरमैन पवन जी जैन अहमदाबाद, व्यवसायी रोटेरियन मुकेश जी सुथार, कार्यकारिणी सदस्य विजय जी वाधवानी एवं नत्थेखान जी पठान रहे। समारोह की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक डॉ. जगदीश अरोड़ा द्वारा रिबन काटकर स्पोर्ट्स ग्राउंड के विधिवत उद्घाटन के साथ हुई। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कुणाल अरोड़ा ने उपर्णा व पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया । उद्घाटन समारोह…
