भारत विकास परिषद चेतक शाखा द्वारा नि:शुल्क एनीमिया जाँच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित
100 बच्चों की एनीमिया जांच, दो माह की नि:शुल्क दवाइयां वितरित - भारत विकास परिषद चेतक शाखा ने लगाया चिकित्सा शिविर, मौसमी बीमारियों से बचाव की दी जानकारी उदयपुर, 22 अगस्त। भारत विकास परिषद चेतक शाखा की ओर से सेवा कार्य के अंतर्गत विद्या निकेतन, अशोक नगर स्कूल में नि:शुल्क एनीमिया जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 स्कूली बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों का एनीमिया परीक्षण करने के साथ स्वास्थ्य जांच की गई। संस्था अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों ने बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा एनीमिया के…
