100 बच्चों की एनीमिया जांच, दो माह की नि:शुल्क दवाइयां वितरित
– भारत विकास परिषद चेतक शाखा ने लगाया चिकित्सा शिविर, मौसमी बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
उदयपुर, 22 अगस्त। भारत विकास परिषद चेतक शाखा की ओर से सेवा कार्य के अंतर्गत विद्या निकेतन, अशोक नगर स्कूल में नि:शुल्क एनीमिया जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 स्कूली बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों का एनीमिया परीक्षण करने के साथ स्वास्थ्य जांच की गई।
संस्था अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों ने बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा एनीमिया के कारण, लक्षण एवं उपचार की विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य जांच के बाद सभी बच्चों को लगभग दो माह की नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में डॉ. पवार एवं डॉ. मनोज अग्रवाल ने बच्चों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद चेतक शाखा के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल, उषा पुरोहित एवं विजय लक्ष्मी जैन ने मेडिकल स्टाफ का स्वागत किया। स्वर्णकार एवं किरण जागेटिया ने चिकित्सकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने विद्यालय परिवार एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एम.एल. गोयल, हसमुख जैन, सुरेश जागेटिया, अनिल जैन बड़ा, ओम प्रकाश स्वर्णकार सहित भारत विकास परिषद के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद चेतक शाखा द्वारा नि:शुल्क एनीमिया जाँच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित
