“बिजकॉन 2.0” बना बिजनेस जगत का संगम, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने दिए ग्रोथ और नेटवर्किंग के नए अवसर

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा आयोजित प्रीमियम बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव “बिजकॉन 2.0” विंधम ग्रैंड, उदयपुर में भव्यता एवं गरिमामय वातावरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स एवं युवा उद्यमियों ने भाग लेकर व्यापारिक संभावनाओं, नेटवर्किंग और भविष्य के सहयोग पर सार्थक चर्चा की। आयोजन में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंकिंग पार्टनर के रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से विशेष बैंकिंग डेस्क स्थापित की गई, जहां उपस्थित व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग, बिजनेस अकाउंट्स, कॉर्पोरेट बैंकिंग, लोन फैसिलिटीज और विभिन्न फाइनेंशियल सॉल्यूशंस की जानकारी प्रदान की गई। बैंक की टीम ने बदलते कारोबारी परिवेश में स्मार्ट बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर विशाल गुप्ता ने कहा कि “बिजकॉन 2.0” जैसे आयोजन व्यापारिक समुदाय को एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराते हैं, जहां नए विचार, संभावनाएं और साझेदारियां आकार लेती हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में व्यवसायों को केवल बैंकिंग सेवाओं की नहीं, बल्कि ऐसे विश्वसनीय वित्तीय सहयोगियों की आवश्यकता है जो उनके विकास में सहभागी बन सकें।
कार्यक्रम में बैंक की ओर से एक विशेष बिजनेस प्रेजेंटेशन भी दिया गया, जिसमें डिजिटल इनोवेशन, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं और बिजनेस सेक्टर के लिए उपलब्ध आधुनिक बैंकिंग समाधानों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस प्रस्तुति को उपस्थित एंटरप्रेन्योर्स और बिजनेस प्रोफेशनल्स ने काफी सराहा।
विशाल गुप्ता ने कहा कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और बिजनेस कम्युनिटी को बेहतर बैंकिंग अनुभव और मजबूत वित्तीय सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि व्यवसायों की ग्रोथ जर्नी में मजबूत भागीदार बनना है।
कार्यक्रम में बैंक टीम से करण सिंह, अभिषेक सोनी, दिव्यराज सांखला, भावेश मेघनानी, रितु चावला, हर्षिल जैन एवं हिम्मत सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए उपस्थित अतिथियों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी।
कॉन्क्लेव के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग, कॉर्पोरेट इंटरैक्शन और नए व्यापारिक अवसर मुख्य आकर्षण रहे। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों एवं प्रोफेशनल्स ने संभावित बिजनेस कोलैबोरेशन, निवेश एवं भविष्य की साझेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!