भीलवाड़ा : नर सेवा ही नारायण को पाने का सही माध्यम: उप मुख्यमंत्री बैरवा

भीलवाड़ा। श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘भोजन रथ’ योजना का आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा द्वारा भीलवाड़ा दौरे के दौरान अवलोकन  किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने संगठन की सेवाभावी गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल गौ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, अपितु मानवीय कल्याण के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा मित्र मंडल जैसे संगठन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इनका कार्य निःस्वार्थ सेवा की श्रेष्ठ मिसाल है, जो सरकार व समाज दोनों के लिए प्रेरणास्पद है। इस अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को संगठन की विभिन्न सेवाओं व योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा संचालित ‘भोजन रथ’ के माध्यम से समारोह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में बचे भोजन को प्रतिदिन ज़रूरतमंदो तक पहुँचाया जाता है। संगठन के अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि भोजन रथ के माध्यम से  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे नागरिकों को भोजन प्रदान किया जाता है, जो दैनिक आय के अभाव में भोजन की मूलभूत आवश्यकता से भी वंचित रहते हैं। यह सेवा योजनाबद्ध, नियमित तथा अनुशासित स्वरूप में संचालित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने श्री गौ सेवा मित्र मण्डल व सहयोगी संस्थाएं द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूज्य माँ चैतन्य मीरा जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बिलेश्वर डाड, सुनील शर्मा, बाबूलाल टाक, रेखा कोठारी, भूपेंद्र मोगरा, निधि शर्मा, प्रीती त्रिवेदी, अक्षत व्यास, लक्षित गर्ग, हृदयेश दाधीच, हर्षित ओझा, शुभांशु जैन, शुभम सोनी, अनिल सोनी, अभिषेक चंडालिया, संदीप संघवी, करण सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!