करणी सेना का आह्वान, उदयपुर में करणी सेना एवं हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन
उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख देव गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना ने उदयपुर तथा सलूम्बर जिले में बुधवार 6 दिसम्बर को बंद की घोषणा की। इस बीच उदयपुर में करणी सेना के साथ विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए, नहीं तो समूचे राजस्थान में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
राजपूत करणी सेना के उदयपुर जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह चारण के अलावा भक्ति दल के अध्यक्ष दिनेश डांगी एवं हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को उदयपुर जिले में बंद का आह्वान किया है। उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों से आग्रह किया है कि वह इस बंद में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और हिन्दू समाजसेवकों को एक—एक कर मारा जा रहा है। हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ऐसे अपराधों को लेकर कठोर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर उन्होंने जनता से बंद के समर्थन का आह्वान किया है।
उधर, सलूम्बर जिले में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष केसर सिंह देवला ने भी गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को सलूम्बर बंद की घोषणा करते हुए जनता से बंद में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, सुबह नौ बजे जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। इससे पहले जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बजरंग दल के अलावा कृष्ण सेवा संस्थान के कीर्ति सूद ने भ्ज्ञी उदयपुर बंद का समर्थन करते हुए आंदोलन की घोषणा की है।
उदयपुर में उग्र प्रदर्शन
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में मंगलवाार शाम जिला कलक्ट्रेट पर करणी सेना और चिभिन्न हिन्दू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट चौराहे पर टायर जलाकर विरोध जलाया। उन्होंने कहा, बुधवार सुबह सेवाश्रम चौराहे पर एकत्रित होकर शहर भर में जुलूस निकालर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि किसी भी दुकानदार ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान खुले रखे तो उन्हें जबरन बंद कराया जाएगा। ऐसे में यदि उन्हें किसी तरह का नुकसान होगा तो इसकी जिम्मेदारी उसी की होगी।
करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में बुधवार को उदयपुर और सलूम्बर जिले में बंद की घोषणा
