नवनिर्वाचित विधायक ताराचंद जैन पहुंचे अंबापोल पंपिंग स्टेशन, सिवरेज पानी का रिसाव बंद करने के दिए निर्देश

उदयपुर। शहर के नवनिर्वाचित विधायक ताराचंद जैन मंगलवार को नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ अंबा पोल पंपिंग स्टेशन पहुंचे। वहां हो रे सिवरेज पानी के रिसाव को देखकर उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने को लेकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, इस तरह का दूसरा मामला सामने नहीं आना चाहिए।
शहर विधायक जैन को अंबापोल में सिवरेज पानी के रिसाव की खबर मिली थी। जिसकी जानकारी मिलते ही वह नगर निगम के एसई मुकेश पुजारी, एक्सईएन दिनेश पंचोली, एईएन करणेश माथुर तथा स्मार्ट सिटी के लिए काम कर रहे एलएंड टी के अधिकारियों के साथ अंबापोल स्थित पंप हाउस पहुंचे। वहां मौका निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने विधायक जैन को बताया कि सिवरेज लाइन के चौक होने के चलते सड़क पर सिवरेज का पानी फैल रहा है। उन्होंने पंपिंग स्टेशन तक नई पाइपलाइन डाले जाने की योजना की जानकारी दी और बताया कि इसका काम भी जारी है। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी कार्य मंद गति से नहीं होना चाहिए। तय समय सीमा में कार्य पूरा होना चाहिए, यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सिवरेज का पानी जो बाहर सड़क पर फैल रहा उसके बंद करने की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से की जाए। इस दौरान विधायक जैन के साथ झील संरक्षण समिति के तेज शंकर पालीवाल भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!