उदयपुर। श्री दशा हूमड़ जैन समाज ने पयुर्षण पर्व समाप्ति पर आज हूमड़ भवन में तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समाज के अध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि समारोह में नव निर्मित वात्सल्य सभागार का लोकार्पण,समाज गौरव अलंकरण,भामाशाह सम्मान,प्रतिभा सम्मान,आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण,सर्व यशा महिला महिला परिषद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्रूक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रतनपाल जावरिया एवं समारोह के अध्यक्ष गजेन्द्र कंुमार गोदावत थे।
वात्सल्य सभागार का लोकार्पण सुन्दरलाल डागरिया द्वारा किया गया। समाज गौरव अलंकरण सम्मान वरिष्ठ एवं प्रमुख समाज सेवी तखतमल मेहता को प्रदान किया गया। सभागार निर्माण प्रमुख सहयोगकर्ता दाखी देवी फडिया को नारी गौरव अलंकरण एवं सेवा सम्मान डॉ. सीमा चंपावत को प्रदान किया गया। भवन निर्माण के भामाशाह को शॉल, मोमेंटो,प्रदान कर सम्मानित किया।
नव नवनिर्वाचित महिला परिषद की अध्यक्ष आशा मेहता एवं महामंत्री मोनिका डागरिया को समाज सेठ देवेन्द्र छाप्या एवं अन्य अतिथियों ने शपथ दिलायी। समाज सेठ अध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने समाज की गतिविधियों एवं सामुदायिक भवन निर्माण की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल जावरिया ने प्रतिभा सम्मान एवं छात्र वितरण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। महामंत्री कन्हैयालाल सागोटिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सीमा चंपावत ने किया।
पयुर्षण पर्व समाप्तिपर तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित
