वार्षिक खेल संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में शनिवार को पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का वार्षिक खेलोत्सव संपन्न हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्या शुभा जोस ने बताया कि खेल समारोह के प्रारंभ की घोषणा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अभिषेक एंथोनी की। स्वागत एचकेजी कक्षा की छात्रा रिंकल बोहरा ने किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, बाधा दौड़, बास्केट रेस ,बलून रेस, तितली दौड़ एवं रिले दौड़ का आयोजन हुआ। विद्यालय अध्यापिका शार्लेट डिसूज़ा ने रोचक अंदाज में कमेंट्री करके बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी बच्चों के लिए भाग लेना अनिवार्य किया गया था, जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ़ उठाया।  प्राचार्या शुभा जोस, शारीरिक शिक्षकों अभिषेक एंथोनी एवं पुष्पा शर्मा ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए। अंत में एचकेजी के छात्र जिज्ञांश आर्थिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!