तीन महीने तक खाली रहे एएसपी सिटी पर आए अनंत कुमार का 18 दिन बाद तबादला

उदयपुर। तीन महीने तक खाली रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक—शहर पद पर आए आरपीएस अनंत कुमार का 18 दिन बाद ही तबादला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को जारी आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में अनंत कुमार का तबादला राजसमंद कर दिया गया। मंगलवार को राजस्थान सरकार ने 61 आरपीएस के तबादले किए हैं।
बताया गया कि उदयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर का महत्वपूर्ण पद तीन महीने से खाली था और गत 13 जुलाई को जारी आदेश के तहत आरपीएस अनंत कुमार को यहां लगाया गया था। गत 22 जुलाई को पद भार ग्रहण किया था लेकिन दस दिन भी नहीं बीते, उनका तबादला राजसमंद के लिए कर दिया गया था। जबकि इससे पहले इस पद पर आरपीएस चंद्रशील ठाकुर पदस्थ थे, जिनका तबादला 12 अप्रेल को कोटा कर दिया था और तब से यह पद रिक्त चला आ रहा था। आरपीएस अनंत कुमार का तबादला होने पर एक बार फिर यह पद रिक्त हो गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!