छात्रा की बोतल में टॉयलेट मिलाने पर 4 छात्र निलंबित, स्कूल प्रिंसिपल एपीओ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

घटना के बाद पथराव करने पर आठ लोग गिरफ्तार
उदयपुर। भीलवाड़ा जिले के लुहारिया गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा की पानी की बोतल में टॉयलेट मिलाने के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल को एपीओ करते हुए चार छात्रों को निलंबित कर दिया। इधर, पुलिस ने घटना के बाद तनाव के दौरान पथराव किए जाने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच अजमेर रैंज की आईजी लता मनोज कुमार लुहारिया पहुंची और घटना को लेकर जानकारी ली।
बताया गया कि शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कुमार जयसवाल को एपीओ कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा के आदेश पर चार आरोपी छात्रों को 7 दिन के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया है।
बताया जा रहा है कि छात्रा ने बोटल में टॉयलेट व बैग में मिले प्रेम पत्र की बात शुक्रवार को लंच में ही स्कूल प्रिंसिपल विनोद कुमार जयसवाल को बता दी थी।प्रिंसिपल ने स्कूल कमेटी के सदस्यों व गांव में कुछ वरिष्ठ लोगों को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद दो दिन तक स्कूल में छुट्‌टी हो गई थी। सोमवार को इस घटना को लेकर गांव में मैसेज वायरल हो गया। जिसके बाद गांव में तनाव व पथराव हो गया।
8 लोग गिरफ्तार
लुहारियां गांव में तनाव के बाद दो पक्षों में हुए पथराव व उत्पात मचाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी पुलिस का भारी जाप्ता लुहारिया गांव में तैनातहै। साथ ही अस्थाई तौर पर धारा 144 को प्रभावी कर रखा है। देर रात तक सहाड़ा एएसपी घनश्याम शर्मा, मांडल सीओ कन्हैयालाल, मांडल थाना प्रभारी मुकेश कुमार व मांडल एसडीएम हुक्मीचंद सहित कई अधिकारी लुहारियां गांव में मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!