उदयपुर में एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद ने नियुक्त किया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद द्वारा उदयपुर निवासी एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को परिषद का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया है। परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन जयशंकर राय ने यह नियुक्ति करते हुए उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे शिक्षा सेवा, गौ सेवा, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। समाजहित में उनके योगदान को देखते हुए परिषद ने उन्हें यह दायित्व प्रदान किया है।
नियुक्ति के बाद सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने कहा कि वे मानवाधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक न्याय और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा तथा मानवता एवं न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। गुरु कमल चंद्रासन गौ सेवा ट्रस्ट विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संजय जैन व स्वीटी जैन आदि परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!