राजसमंद : सरदारगढ़ एवं महासतियों की मादड़ी में खाद्य कारोबारीयों के यहां हुई कार्यवाही

त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थो मिलावट पर कार्यवाही जारी
राजसमंद, 18 अक्टूबर। त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशो के तहत जिले के सरदारगढ़ कस्बे एवं महासतियों की मादड़ी में टीम ने कार्यवाही कर खाद्य पदार्थो के नमुने लिये तथा प्रथम दृष्टया मिलावटी पाये जाने एवं अवधीपार माल को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने दी।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव व टीम ने महासतियों की मादड़ी  में बालाजी स्वीट्स पर मिल्क केक के प्रथम दृष्टया मिलावटी पाये जाने पर नमुना लेकर बाकि के लगभग 12 किलो मिल्क केक को मौके पर नष्ट करवाया गया।
वहीं सरदारगढ़ कस्बे में मातेश्वरी किराणा धनिया पाउडर, शिशोदा भैरूनाथ किराणा स्टोर से  मुंगफली तेल, देवनारायण किराणा से मुंगफली के तेल नमुना लेते हुए वहां 10 लीटर अवधीपार घी तथा टोमेटो सोस को मौके पर नष्ट करवा दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!