हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ आनणा बावजी मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव

ख्यातनाम भजन गायकों ने समा बांधा, आज शंभू धनगर होंगे मुख्य आकर्षण
उदयपुर, 4 मई। उदयपुर जिले के बड़गांव पंचायत उपखंड क्षेत्र के मारूवास गांव में श्री आनणा जी बावजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ विधिवत रूप से हुआ। धार्मिक आस्था और उत्साह से भरे इस आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ख्यातनाम भजन गायकों ने स्वर लहरियां बिखेरी और कार्यक्रम में समा बांधा। मंच संचालक विनायक जोशी ने बताया कि 5 मई को शंभू धनगर के भजनों के प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। इसी कड़ी में 6 आरोही रावल, प्रियंका रावल, अदिति सुखवाल और तिलकेश सुथार, 7 को खुश्बू माली और नरेश प्रजापत और 8 मई को भगवत सुथार व त्रिशा सुथार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन से जुड़े अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव यह महोत्सव 9 मई तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ निरंतर जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में मेवाड़-मारवाड़ के साथ देश के प्रमुख संतों का सानिध्य मिलेगा। महोत्सव के तहत प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन महाप्रसाद की व्यवस्था भी की है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आयोजन स्थल पर स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई है, जो व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!