उदयपुर, 27 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राजस्थान के टोंक में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश के 7 जिला कार्यालयों के लोकार्पण समारोह से वर्चुअल जुड़े। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला द्वारा उदयपुर कार्यालय में जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड के नेतृत्व में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया जिसमें पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार सुदृढ़ संरचना और कार्यकर्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला कार्यालयों के शुभारंभ को भाजपा संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
मीडिया प्रभारी भाजपा शहर जिला डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर महामंत्री देवीलाल सालवी उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत जिला मंत्री तुषार मेहता अशोक शर्मा सिद्धार्थ शर्मा हजारी जैन ओम पारीक दीपक कुमावत सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और नए जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया ।
