कॉलोनी के पास घूमते दिखे 2 लेपर्ड

—जॉगिंग ट्रैक पर लोगों ने जाना किया बंद, डीएफओ बोले- क्षेत्र में पहले से ठिकाना, जांच जारी
बांसवाड़ा। शहर के पास श्यामपुरा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे दीवार पर दो लेपर्ड घूमते दिखे, जिसका वीडियो सामने आया है। घटनास्थल के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी होने से लोगों में डर बना हुआ है और जॉगिंग ट्रैक पर जाना बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने रात को ही वन विभाग को जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं डीएफओ अभिषेक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में पहले से लेपर्ड का ठिकाना है और वीडियो की जांच की जा रही है।
पास में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लोगों में डर
घटनास्थल के बिल्कुल पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र के पास लेपर्ड दिखने से कॉलोनी के लोगों में डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अब लेपर्ड शहर की सरहद के बहुत करीब पहुंच गए हैं। रात को ही लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसी क्षेत्र के पास एक जॉगिंग ट्रैक भी बना हुआ है, जहां रोज लोग जॉगिंग करने आते थे। लेपर्ड का मूवमेंट सामने आने के बाद लोगों ने वहां जाना बंद कर दिया है। कल रात के बाद क्षेत्र में सन्नाटा है, लोगों में डर का माहौल है और जहां मूवमेंट दिखा है वहां लोगों ने आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया है। इसकी जानकारी वन विभाग को भी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!