नशामुक्ति की मिसाल बना ‘आरोग्य केंद्र’ः औचक निरीक्षण में जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना

उदयपुर। आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘आरोग्य जिला नशामुक्ति केंद्र’ ने अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और सेवा भाव से एक बार फिर विश्वास कायम किया है। हाल ही में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में केंद्र हर मानक पर खरा उतरता नजर आया।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने केंद्र के अनुशासित माहौल और स्वच्छता की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने पाया कि संस्थान न केवल सरकारी मानकों का पूर्ण पालन कर रहा है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा भी प्रदान कर रहा है।
केंद्र में उपचाराधीन मरीजों से संवाद के दौरान सकारात्मक अनुभव सामने आए। मरीजों ने बताया कि यहां उन्हें परिवार जैसा माहौल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और आध्यात्मिक काउंसलिंग मिल रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे नशे की लत से बाहर निकलने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
निरीक्षण में आवास, चिकित्सा और मनोरंजन की सुविधाएं भी उच्च स्तर की पाई गईं। न्यायाधीश ने संस्थान के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी पारदर्शिता, सेवा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!