महावीर जैन परिषद के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य संयोजक फत्तावत का किया अभिनंदन

– फत्तावत के निर्देशन में हुए पिछले पांच दशकों में कई उल्लेखनीय कार्यों को मिली सराहना
उदयपुर, 30 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत का भव्य अभिनंदन किया गया। इस विशेष अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों ने फत्तावत के नेतृत्व, सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की । परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि फत्तावत अनेक सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए है। पिछले पांच दशकों में महावीर जैन परिषद ने समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। परिषद की इस उपलब्धि में मुख्य संयोजक फत्तावत की सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका प्रेरणादायी रही है। सम्मान समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन, 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, समाजसेवी एवं वक्ता डॉ. राजेंद्र लुंकड, धर्मेश नवलखा, देवेन्द्र छाप्या, यशवंत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी, विनोद भोजावत, कुलदीप नाहर, नितुल चण्डालिया, अतुल चण्डालिया, अरूण माण्डोत, लोकेश कोठारी, श्याम नागौरी, महेन्द्र तलेसरा ने मुख्य संरक्षक फत्तावत का मेवाड़ी पगड़ी, माल्यार्पण एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर परिषद् के स्वर्णिम इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र महात्मा, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महामंत्री ललित कोठारी, बीजेएस महिला शाखा अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं परिषद् सदस्य उपस्थित रहे ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!