महावीर जयंती की पावन बेला पर उदयपुर में भक्ति और अहिंसा का दिव्य महोत्सव: जीरावला पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में दो दिवसीय भव्य आयोजन  

उदयपुर.जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्म कल्याणक महावीर जयंती के अवसर पर देवेंद्र धाम परिक्षेत्र की ओर से श्री जीरावला पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, नवरत्न कॉम्प्लेक्स, उदयपुर में दो दिवसीय भव्य एवं गरिमामयी आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। यह उत्सव अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और आत्मशुद्धि जैसे महावीर स्वामी के शाश्वत संदेशों को स्मरण करने और उन्हें जीवन में उतारने का सुंदर अवसर होगा।कार्यक्रम संयोजक नितुल चंडालिया एवं अनुराग नाहर ने बताया कि महावीर जयंती का यह दो दिवसीय उत्सव भक्ति, श्रद्धा और सामुदायिक सद्भाव की भावना से ओत-प्रोत होगा। उत्सव की शुरुआत सोमवार शाम को एक भव्य भक्ति संध्या से होगी। इस अवसर पर मेवाड़ की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने वाले ‘मेवाड़ रत्न’ पद से सम्मानित प्रसिद्ध भजन गायक सांघवी दीपक करणपुरिया अपनी सुमधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण सजाएंगे। उनकी गीतों की मधुर धुनें भगवान महावीर के जीवन और शिक्षाओं को और भी जीवंत बना देंगी।अगले दिन रविवार को प्रातः 6:15 बजे मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा देवेंद्र धाम से भक्ति और उत्साह का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करती हुई मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के पश्चात दोपहर 12:00 बजे से स्वामीवात्सल्य म का आयोजन किया जाएगा।इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन,फूल सिंह मीणा, रजनी डांगी, राजकुमार फतावत, कुलदीप नाहर, अरुण मंडोत एवं अतुल चंडालिया,माँगी लाल लूणावत,दिनेश  खोड़निया,शांति लाल वेलावत,प्रकाश कोठारी यशवंत अंचलिया ,कमल नाहटा, सागर गोलछा, विनोद फ़ानदोत,दिनेश चोरड़िया ,पारस ढेलावत, महावीर  चपलोत उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल होंगे।सकल जैन समाज में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह व्याप्त है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!