उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बीसीआई एजुकेशन द्वारा आयोजित प्ले स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम शाम 4 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें शहर के प्रमुख शिक्षाविदों, प्राचार्यों, शिक्षकों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्था के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है और इस क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और समर्पण को बढ़ावा देना है।
प्रेसिडेंट अल्का शर्मा ने कहा कि यह मंच शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को एक साथ लाकर अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जा सकता है।
सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और संस्थानों को सम्मानित किया गया।
इन प्ले स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित-समारोह में शहर के अनेक प्रतिष्ठित प्ले स्कूल्स एवं शिक्षा संस्थानों को सम्मानित किया गया, जिनमें लिटिल विंग्स प्ले स्कूल, एनबीएस जूनियर्स, लॉरिएट टॉडलर्स, माय क्रेयॉनबॉक्स प्रीस्कूल, मकोन्स प्रीस्कूल, लिटिल फ्लावर्स स्कूल, कीनी माइंड्स स्कूल, कीनी माइंड्स प्रीस्कूल, शिखर भार्गव पब्लिक स्कूल, श्रीजी पब्लिक स्कूल, किसलय एकेडमी, लर्न एंड ग्रो इंटरनेशनल प्रीस्कूल, नारायण चिल्ड्रन एकेडमी, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, किनचिन किड्स प्रीस्कूल, नंदिनी’ स्मार्ट किंडरगार्टन स्कूल, मिनी मिरेकल्स प्री स्कूल एंड एजुकेशन सेंटर तथा इंडो अमेरिकन ग्रोइंग स्टार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसी क्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिन शिक्षकों एवं प्राचार्यों को सम्मानित किया गया, उनमें डिम्पल श्रीमाली (प्राचार्य), रेनुका शर्मा (टीजीटी), श्वेता इनानी (शिक्षिका), कामना चौबीसा (प्राचार्य), शेफाली साहू (शिक्षिका), डॉ. किंजल मेहता (प्राचार्य), रुचि कालरा (शिक्षिका), मोनिका पंवार, सरिता रामनानी, शालिनी उपाध्याय, रफत कथावाला, वर्षा श्रीमाली और काजल मेहता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई।
