डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम आरोहन को लेकर शहर के सभी रोटरी क्लबों की संयुक्त बैठक आयोजित

उदयपुर। डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम आरोहन को लेकर शहर के सभी रोटरी क्लबों की संयुक्त बैठक एक निजी होटल में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 2026-27 के नामित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ए.के.एस. अरुण बगड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर पूनम बागड़िया भी मौजूद थी।
बैठक में अरुण बागड़िया ने वर्ष 2026-27 के दौरान रोटरी प्रान्त द्वारा किये जाने वाले कार्यो के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला तथा अपनी टीम से अपेक्षाओं को साझा किया। उन्होंने सभी सदस्यों से 10 से 12 अप्रेल तक होटल मेरियट में आयोजित होने वाले आगामी डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘आरोहन में अधिक से अधिक पंजीकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल के प्रशिक्षण पर आधारित है और इसमें सहभागिता प्रत्येक रोटेरियन की जिम्मेदारी है।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल सिंघवी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एकेएस डाॅ.निर्मल कुणावत एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी दीपक सुखाड़िया ने भी सभी रोटेरियन्स से इस कार्यक्रम के महत्व को समझते हुए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
आरोहन की डिस्ट्रिक्ट चेयर डाॅ. रितु वैष्णव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब उदय की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस आयोजन को एक प्रभावशाली, ज्ञानवर्धक एवं फेलोशिप से भरपूर आयोजन बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
हंसराज चैधरी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग व प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया। असिस्टेंट गवर्नर राजेश चुघ ने फेलोशिप गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष राघव भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्लब एडवाइजर सीमा सिंह, को-चेयर ऐश्वर्या सिंह, शालिनी भटनागर, सरिता सुनारिया, साक्षी डोडेजा, अशोक वीरवाल एवं अनीता मोर्या सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!