भारतीय किसान संघ, जिला उदयपुर की बैठक में ग्राम समितियों का संकल्प, 50वीं स्वर्ण जयंती पर सदस्यता अभियान की तैयारी

उदयपुर, 21 मार्च 2026: भारतीय किसान संघ, जिला उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक आज बलराम भवन, प्रांत कार्यालय सविना में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ ध्वज फहराकर किया गया।
प्रांत संगठन मंत्री श्री परमानंद जी ने आगामी प्रांतीय कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10, 11 एवं 12 अप्रैल को प्रतापगढ़ में होने वाली बैठक में प्रत्येक तहसील से अध्यक्ष, मंत्री, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख एवं प्रचार प्रमुख भाग लेंगे। साथ ही, संघ के 50 वें स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 2027 से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व, उदयपुर जिले की प्रत्येक तहसील की 500 पंचायतों के माध्यम से लगभग 1500 गांवों में ग्राम समितियों के गठन का संकल्प लिया गया।
प्रांत महामंत्री श्री अंबालाल जी ने उदयपुर जिले की संगठनात्मक समीक्षा करते हुए सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से दृढ़ता एवं समर्पण के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया।

भारतीय किसान संघ की बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, किसान हितों से जुड़े आंदोलनात्मक मुद्दों तथा रचनात्मक कार्यों पर व्यापक चर्चा की गई।”

बैठक से पूर्व भूमि सुपोषण के अवसर पर विधिवत हवन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर भूमि की शुद्धि, उर्वरता एवं समृद्धि की कामना की गई। उपस्थित सभी ने सुख-समृद्धि एवं उत्तम फसल की प्रार्थना की।
स्वर्गीय श्री बंशीलाल शर्मा की पुण्यस्मृति में उनके सुपुत्र श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने प्रांत कार्यालय को पुस्तकें, साहित्य अलमारी एवं कंबल भेंट किए, जिसके लिए भारतीय किसान संघ ने उनका अभिनंदन किया।
बैठक में प्रांत, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी, दायित्ववान कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!