उदयपुर। देश के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप ‘बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल’ (BCI) के चैप्टर्स बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की संयुक्त बैठक ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में आयोजित हुई। इस बैठक में सदस्यों ने एक छत के नीचे जुटकर व्यापारिक विस्तार, आपसी समन्वय और ‘कोलैबोरेटिव ग्रोथ’ के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्य अतिथि अरुण मंडोत ने साझा किए सफलता के मंत्र : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रख्यात उद्यमी अरुण मंडोत ने जब अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने व्यापारियों को प्रेरित करते हुए कहा, व्यवसाय पूंजी से नहीं, बल्कि संकल्प और दृष्टि से बड़ा होता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने सफर की शुरुआत मात्र 120 रुपये से की थी और आज 100 करोड़ के पड़ाव पर पहुँचकर वे यही कह सकते हैं कि यदि आप में धैर्य और नवाचार का मेल है, तो सफलता की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने बीसीआई के मूल मंत्र कनेक्ट, कोलैबोरेट, क्रिएट और सेलिब्रेट को आधुनिक बिजनेस की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह करीर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में हम अकेले केवल चल सकते हैं, लेकिन साथ मिलकर इतिहास रच सकते हैं। ‘गिव एंड ग्रो’ का हमारा सिद्धांत सिखाता है कि जब हम दूसरों के विकास का जरिया बनते हैं, तो कुदरत हमारे रास्ते स्वतः ही खोल देती है।
उत्सव चैप्टर के अध्यक्ष संजीव पटवा ने जोर दिया कि हमें ‘गिव एंड ग्रो’ की भावना को आत्मसात करना चाहिए। व्यापार पाने से पहले व्यापार देने की सोच ही सामूहिक प्रगति का आधार है। महासचिव डॉ. अमृता बोकड़िया ने कहा कि एक उद्यमी केवल लाभ नहीं कमाता, बल्कि वह समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक भी होता है।
नारी शक्ति का सम्मान : बैठक के दौरान ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में बीसीआई परिवार से जुड़ी महिला उद्यमियों का विशेष सम्मान किया गया। व्यावसायिक सत्र में सदस्यों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने व्यवसायों का परिचय दिया और नेटवर्किंग की संभावनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह करीर, विप्लव जैन, डॉ. अमृता बोकड़िया, हीना पथिक, जीवन सिंह सोलंकी, श्रद्धा गट्टानी, गौरव भंडारी, विवान बंसल, धीरज शास्त्री, धर्मवीर देवल, पीयूष कोठारी, प्रहलाद सिंह, सीपी शर्मा, दिलीप बालचंदानी, आलोक गुप्ता, संजय पटवा, अरुण चौबीसा, डॉ. पूजा, गणपत सालवी, अंकित सिसोदिया, राजेश बापना, एकार्थ पुरोहित, भरत गोस्वामी, शिवम लोढ़ा, रीना गोस्वामी, रंजना भाटी, संतोष पांडे, लोकेश जोशी, वेदांत सिंह सोलंकी, राहुल गुप्ता, राकेश सोमानी, राधिका सोमानी, कन्हैया राजगोपाल, लोकेश त्रिवेदी, प्राची जैन, कैलाश माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
