महावीर जयंती महोत्सव : तीन दिवसीय महावीर जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ आगाज

– चौकों-छक्कों की बरसात से हुआ प्रीमियर लीग का आगाज
– श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 में आयोजनों की श्रृंखला
– प्रतियोगिता में सकल जैन समाज की 43 टीमों के 271 खिलाड़ी ले रहे है भाग

उदयपुर 13 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में दूसरे दिन शुक्रवार 13 मार्च को तीन दिवसीय महावीर जैन प्रीमियर लीग बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक व सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य, महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर की अध्यक्षता में तथा विशिष्ठ अतिथि बीजेएस उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी की उपस्थिति में सुखेर स्थित अर्बन स्क्वायर मॉल के फुकेट स्पोटर््स एरिना टर्फ में हुआ।
दूधिया रोशनी में दिन-रात में होने वाले मैच 6-6 ओवर के हो रहे। जैन समाज की खेल प्रतिभाओं को मंच देने व उनकी प्रतिभा निखारने हेतु 3 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। सभी मैच नॉकआउट आधार पर हो रहे है। पहले दिन कुल 18 मैच आयोजित हो रहे है। जिसमें प्रत्येक टीम में सात-साथ खिलाड़ी भाग ले रहे है।  15 मार्च को रात 7 बजे फाइनल मैच और समापन समारोह आयोजित होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी आयोजनों में युवा शक्ति बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले तथा शोभा यात्रा में निकलने वाली 1008 दुपहिया वाहन रैली के शीघ्र अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाए। यूथ विंग को महावीर जैन प्रीमियर लीग की सफलता की शुभकामनाएं दी। समारोह में प्रीमियर लीग के टाइटल स्पॉन्सर महाप्रज्ञ ज्वेलर्स, को स्पॉन्सर नाकोड़ा डेवलपर्स एण्ड बिल्डर्स, धनुका मार्बल प्रा.लि., पावर्ड बाए डी केथलॉन, हेल्थ पार्टनर एपेक्स हॉस्पीटल्स उदयपुर का मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
बीजेएस उदयपुर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने सभी खिलाडिय़ों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए महावीर जयंती के आने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस प्रीमियर लीग में कुल 43 टीमों के 271 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। प्रीमियर लीग के विजेता और उपविजेता टीम को क्रमश: 51000 और 31000 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5100, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर प्रत्येक को 3100  का पुरस्कार दिया जाएगा।
युथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना व महामंत्री भाविन कच्छारा ने बताया कि प्रीमियर लीग में खेल रहे सभी खिलाडिय़ों को अलग-अलग रंग के टी-शर्ट उपलब्ध कराए गए। वहीं शुक्रवार को पहले दिन का पहला मैच पहला मैच दर्शील इवेंट टीम बनाम डॉ महिमा डेंटल टीम के बीच हुआ। जिसमें डॉ महिमा डेंटल टीम विजेता रही। दूसरा मैच कयान बिल्डमार्ट बनाम वी-3 कॉउचर के बीच हुआ। जिसमें वी-3 काऊचर विजयी रही। तीसरा मैच बड़ाला क्लासेज बनाम योर स्टार्टअप सीए के बीच हुआ जिसमें बड़ाला क्लासेज विजयी रही।  चौथा मैच अरावली सर्विसेज बनाम लियो एल्यूमिनियम के बीच हुआ । जिसमें अरावली सर्विसेज विजयी रही। खिलाडिय़ों ने मैंच के दौरान चौको-छक्कों की बौछार कर अपने-अपने मैंच जीते। प्रयोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महावीर जैन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष  वीरेन्द्र महात्मा, युथ विंग के जय चौधरी, यश परमार, भाविक पोखरना, आयुष वक्तावत, योरिक जैन, निमित लोढ़ा, भाविन कच्छारा, मनन कोठारी, लविश महात्मा, सर्वेश जैन, वैभव जारोली, जेनिल पोखरना, शुभम जारोली, संयम जैन, यश कोठारी, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महामंत्री ललित कोठारी, कोषाध्यक्ष राजेश भाणावत, महिला शाखा अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, नीतू गजावत, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा, आदि मौजूद रहे।
महावीर जैन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह का आगाज सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने किया। आभार कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युथ विंग महामंत्री भाविन कच्छारा ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।
– तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ये टीमें ले रही है भाग
युथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष आयुष वक्तावत ने बताया कि तीन दिवसीय महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 में अनुष्का एकेडमी, कार 27, राधा रमन रेंटल, योर स्टार्टअप, रिद्धि सिद्धि, पी मार्ट, अरावली सर्विसेज, वी 3, आकृति कैपिटल, कयान बिल्डमार्ट, ट्रांस कॉम लॉजिस्टिक, होटल मेपल, नाकोडा प्लाईवुड, सीक्रेट रिसॉर्ट, सोबो, दर्शील इवेंट, अद्रीशा रियलस्टेट, टेक्नो लाइन, अरिहंत मोटरपार्ट, अरिहंत नर्सिंग, जय जिनेन्द्र ग्रेनाइट, लियो एल्यूमिनियम, बडाला क्लासेज, डॉ महिमा डेंटल केयर, भारतीय ज्वेलर्स, महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जैन ट्रेडर्स, एमआरके हार्डवेयर एंड डेकोर, एकलव्य एकेडमी, श्री महावीर युवा मंच संस्थान आदि टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!