4 दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर। संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर की ओर से एमबी काॅलेज ग्राउंड में 4 दिवसीय खेल सप्ताह का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राघव भटनागर थे।
काॅलेज के निदेशक अशोक लिंजारा ने बताया कि इस खेल सप्ताह में शतरंज, वॉली बॉल, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, बेड मिनटन, फुटबॉल, रस्सा कस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया।  संजीवनी किंग्स एवं संजीवनी टाइगर्स के बीच में क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें संजीवनी टाइगर्स फाइनल मैच का विजेता रहा। मैन ऑफ द मैच का खिताब बलवंतसिंह और जितेंद्र सिंह को मिला एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रियांशु व्यास ने अपने नाम किया। इस दौरान विजेता टीमों एवं सदस्यों को अशोक लिंजारा एवं भव्य लिंजारा द्वारा पुरुस्कृत किया गया।ं इस अवसर पर शालिनी भटनागर एवं  संजीवनी नर्सिंग के निदेशक अशोक लिंजारा, भव्य लिंजारा, युगल स्वर्णकार, संजीवनी बी.एड. की प्राचार्य डॉ वाणी भट्ट,भरत मेघवाल, समस्त स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!