केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण

उदयपुर 2 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया ।
एडीजे शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह उदयपुर के निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, अपील चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एस टी डी इत्यादि की जानकारी ली गई । बंदीजन की मुलभुत अवश्यकताओं के बारे मे जानकारी ली गइ। निरीक्षण के दौरान कारागृह अधीक्षक राजपाल सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान बंदीजन की अपील एवम निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विशेष निर्देश प्रदान किए जाकर नालसा हेल्पलाइन 15100, नाल्सा पोर्टल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल योजना, लीगल एड क्लिनिक एवं अन्य योजनाओ के बारे में जागरूक किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!