भीलान बरोठी, नवाघरा एवं कातर ग्राम पंचायतों में मनरेगा बचाओ अभियान प्रारम्भ

(प्रतीक जैन)
खेरवाडा, विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निर्देशन में उपखण्ड खेरवाडा की ग्राम पंचायत भीलान बरोठी,नवाघरा एवं कातर में मनरेगा बचाओं अभियान का जन सम्पर्क तथा सभाऐं आयोजित कर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी अधिनियम बन्द करने की जानकारी हर मजदूर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि मनरेगा एक योजना न होकर अधिनियम है। इस अधिनियम के तहत मजदूरी के लिए आवेदन करने पर पन्द्रह दिन में रोजगार देना आवश्यक है। नहीं देने पर भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। मनरेगा बचाओ अभियान की सभाओं की अध्यक्षता कांग्रेस नवाघरा मण्डल के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया ने की। मुख्य अतिथि पूर्व उप प्रधान सुन्दर लाल अहारी थे। सभाओं को मुख्य अतिथि अहारी, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, भीलान बरोठी ग्राम पंचायत के प्रशासक शंभुसिंह गरासिया,नवाघरा ग्राम पंचायत की प्रशासक पुष्पा भगोरा,नानालाल ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस पंचायत इकाई देवीसिंह, कातर ग्राम पंचायत का प्रशासक देवीसिंह,कालु सिंह, धुली देवी, नर्मदा देवी, सुगना देवी, सविता देवी, चम्पा देवी,, कल्याण, बसु उपस्थित थे। अन्त में वीरेन्द्र सिंह ने धन्यवाद व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!