उदयपुर। राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मोबाइल एलईडी वेन प्रचार रथ द्वारा जनसंपर्क किया गया। इस क्रम में राणा प्रताप मंडल के वार्ड 62 में विभिन्न नुक्कड़ और चौराहों पर प्रचार रथ को खड़ा कर आमजन मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिकों को राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
मंडल रथ यात्रा संयोजक अशोक आमेटा ने बताया कि शहर विधायक ताराचंद जैन ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित जनता ने ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा पांच वर्षों में जो कार्य नहीं किए गए वे वर्तमान सरकार ने मात्र दो वर्षों में कर दिखाए हैं। महिला सशक्तिकरण कृषक कल्याण विद्यार्थी हित और जनता की मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना जनता ने उत्साहपूर्वक की।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम जिला संयोजक करण सिंह शक्तावत कार्यक्रम जिला प्रभारी मनोहर चौधरी जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव जिला सहसंयोजक सुरेश वैष्णव महामंत्री गोपाल सालवी मंडल उपाध्यक्ष लोकेश जोशी नितिन चित्तौड़ा मंडल मंत्री बबीता भारद्वाज व कपिल शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मारू आनंदीलाल चित्तौड़ा हरीश वर्मा नरेश वैष्णव सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
