10 दिसंबर से 25 दिसंबर अटल जन्मजयंती तक विविध कार्यक्रमों की घोषणा : राठौड

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आगामी पखवाड़े में होंगे विविध कार्यक्रम
उदयपुर। पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर भाजपा शहर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री उपस्थित रहे तथा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदडा प्रतापगढ़ जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक और चित्तौड़गढ़ सह प्रभारी जगदीश शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि एस आई आर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और हर कार्यकर्ता को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए उदयपुर शहर और जिला विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई तथा संपूर्ण कार्यक्रम के जिला संयोजक पारस सिंघवी और सहसंयोजक किरण तातेड तखत सिंह शक्तावत श्याम सुथार और खूबी लाल पालीवाल ग्रामीण विधानसभा संयोजक अतुल चंडालिया और सहसंयोजक हिम्मत सिंह देवड़ा दिनेश धाभाई देवीलाल शर्मा और सनी पोखरना तथा शहर विधानसभा संयोजक मनोहर चौधरी और सहसंयोजक दिनेश गुप्ता हेमंत बोहरा शैलेंद्र चौहान और भगवान वैष्णव बनाए गए।  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा ने कहा कि राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ संगठन का कार्य आगे बढ़ेगा।
सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि आगामी पखवाड़ा विजयोत्सव के रूप में मनाया जाएगा और शुद्धिकरण से सुदृढ़ीकरण की दिशा में संगठन महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएगा तथा एस आई आर प्रक्रिया में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। निवर्तमान जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक ने कहा कि चरैवेति चरैवेति मंत्र के साथ संगठन के माध्यम से सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा और वे उदयपुर शहर जिला प्रभारी से विदाई लेकर अब प्रतापगढ़ जिला प्रभारी के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे।   महामंत्री देवीलाल सालवी ने बताया कि 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमें प्रवासी राजस्थानी दिवस एन आर आई चैप्टर संवाद सड़क सुरक्षा अभियान स्वच्छता कार्यक्रम राज्य स्तरीय मुख्य समारोह प्रदर्शनी शुभारंभ जिला स्तरीय प्रदर्शनी ग्रामीण और शहरी सेवा फॉलोअप शिविर किसान सम्मेलन महिला सम्मेलन रन फॉर विकसित राजस्थान युवा रोजगार दिवस पर्यावरण संरक्षण अभियान पर्यटन कॉन्क्लेव तथा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और अटल बिहारी वाजपेयी जयंती शामिल हैं।  भाजपा जिला महामंत्री डॉ पंकज बोराणा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
भाजपा शहर जिला महामंत्री और कार्यक्रम के जिला संयोजक पारस सिंघवी ने कहा कि एस आई आर प्रक्रिया आत्मनिर्भर भारत और सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारा जाएगा और आगामी रथ यात्रा से आमजन का व्यापक जुड़ाव सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी पंकज बोराणा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मंडावत पूर्व महापौर रजनी डांगी आपदा प्रबंधन प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री एक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत देवनारायण धाबाई हंसा माली जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल सिद्धार्थ शर्मा अशोक शर्मा खुशबू मालवीय सपना कुरड़िया मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत कृष्णकांत कुमावत भाजपा प्रवक्ता गोविंद दीक्षित अशोक नागदा अशोक आमेटा नगर निकाय अध्यक्ष नानालाल वया सभी मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव रंजीत सिंह दिगपाल कमलेश शर्मा सुनील चौधरी अमृत मेनारिया सुनील चौधरी परविंदर सिंह सुरेंद्र सिंह  मोहनमहामंत्री राकेश जैन  सभी मोर्चों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!