संविधान दिवस पर लोकसभा के केंद्रीय सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हुए सांसद डॉ मन्नालाल रावत

उदयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को लोकसभा के केंद्रीय सभागार में आयोजित समारोह में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उप राष्टपति सीपी राधा कृष्णन, कई केंद्रीय म़ित्रयों व दोनों सदनों के सांसदों की भी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम को सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा संबोधित किया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी वक्तव्य दिया। आखिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संदेश दिया और कहा कि संविधान में सामाजिक न्याय प्रमुख है। आखिर में राष्ट्रपति के नेतृत्व में सेंट्रल हॉल में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। संविधान दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में, सेंट्रल हॉल समारोह के दौरान डिजिटल मोड में कई योजनाओं का विमोचन किया गया। इनमें विधायी विभाग द्वारा तैयार नौ भाषाओं – मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया – में भारत के संविधान का लोकार्पण तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार स्मारक पुस्तिका ष्भारत के संविधान से कला और कैलीग्राफी ष् (हिन्दी संस्करण) का विमोचन हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!