विकास कार्यों के नाम पर ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ पर जताई नाराजगी
राजसमंद 11 सितंबर। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा राजसमंद स्थित ऐतिहासिक नौ चौकी पाल (राजसमंद झील) का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहर के साथ विकास के नाम पर हुई छेड़छाड़ पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा, नगर परिषद आयुक्त श्री बृजेश राय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
सांसद और विधायक ने इस दौरान सम्पूर्ण नौ चौकी पाल परिसर, राजसमंद झील क्षेत्र, द्वारकाधीश मंदिर तक झील का एरिया देखा और मौके पर ही झील संरक्षण से लेकर भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी कहा कि विकास कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐतिहासिक स्मारकों, शिलालेख से कभी छेड़छाड़ न हो।

सांसद और विधायक ने नौ चौकी पाल के प्रवेश द्वार की दुर्दशा पर भी चिंता व्यक्त की और मौके पर ही इसके सुधार को लेकर निर्देश दिए।