उदयपुर, 10 नवम्बर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन समाज भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हरेक का मनमोह लिया।
महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि रावजी का हाटा स्थित संस्थान के नवनिर्माणाधीन भवन में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वीरमदेव सिंह कृष्णावत, यदुवीर सिंह कृष्णावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमराज सिंह भाटी, देवी सिंह चौहान, विजय सिंह कच्छावा, करण सिंह सांखला मौजूद रहे। समारोह का आरम्भ अतिथियों द्वारा प्रभु एकलिंगनाथ एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत-सत्कार किया गया। समारोह में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें भवई, घूमर आदि की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं पूर्व सचिव गणपत सिंह पंवार द्वारा गाए भजन ने समां बांध दिया। समारोह में भाग लेने आए सभी समाजजनों का तिलक लगाकर कर स्वागत किया गया। वहीं महिला समिति की अध्यक्ष रेखा चूंडावत के नेतृत्व में मनीषा राठौड़ एवं भानु सौलंकी ने सभी महिलाओं सदस्यों का स्वागत-सम्मान किया। वरिष्ठ पदाधिकारी शेर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने सामूहिक भोज की सुंदर व्यवस्था को संभाला। समाज अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने पधारे हुए अतिथियों का शब्दों द्वारा स्वागत करते हुए आगामी 10 फरवरी 2026 को समाज के सामूहिक विवाह होने जा रहा है जिसमें वर एवं वधू पक्ष से मात्र एक रूपया शगुन का लिया जाकर पूर्णतः निःशुल्क सामूहिक विवाह कराया जा रहा है और अब तक 11 जोड़ों का पंजीकरण भी हो चुका है जबकि उनका लक्ष्य 51 जोड़े करने का है। साथ ही इसी दिन नवनिर्मित समाज भवन का विधिवत उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु गठित टीम लगातार जन सम्पर्क कर रही है। महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि नवनिर्मित समाज भवन सामाजिक कार्यक्रम हेतु उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए न्यूनतम शुल्क रखा गया है और संस्थान सदस्यों को रियायत दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समारोह में विक्रम सिंह देवड़ा, विजय सिंह कच्छावा, विजेंद्र सिंह द्वारा 11-11 हजार रूपये की सहयोग की घोषणा की, जिनका संस्थान पदाधिकारियों ने उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र सिंह भाटी ने किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जय सिंह पंवार, खेल सचिव ज्ञान सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया, उप कोषाध्यक्ष दलपत सिंह चौहान, प्रचार-प्रसार मंत्री भगवत सिंह कृष्णावत, संगठन सचिव लोकराज सिंह चौहान, उप प्रचार-प्रसार सचिव नरेन्द्र सिंह सौलंकी, उप संगठन सचिव शेर सिंह राठौड़, चन्द्रवीर सिंह भाटी, अजय सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह खींची, मनोहर सिंह झाला, प्रभात सिंह राठौड़, विजय सिंह राठौड़, मंजित सिंह गहलोत, प्रदीप सिंह तंवर, निरंजन सिंह पंवार, चेतन सिंह भाटी, भूपेन्द्र सिंह सौलंकी, लक्ष्मण सिंह भाटी, रामनाथ सिंह चौहान, शंकर सिंह सौलंकी, दु्रपद सिंह चौहान, कैलाश राठौड़, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, नरपत सिंह चूंडावत, नारायण सिंह देवड़ा, सुरेन्द्र सिंह चौहान, बड़गांव प्रभारी शैलेन्द्र सिंह पंवार, संतोष सिंह चौहान आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा
