50वी सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता

राजस्थान टीम ने गोवा को 84-8 के स्कोर से पहला मैच जीता
उदयपुर 04 अक्टुबर / 50वी सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का देहरादून (उत्तराखंड) के उद्घाटन सत्र के पहले मैच में राजस्थान टीम ने गोवा की टीम को 84-8 के स्कोर हरा अगले राउंड में प्रवेश किया। उदयपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि 4.10.2025 से 11.10. 2025 तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित 50वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चेम्पियनशिप (बालिका वर्ग) में सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतहपुरा की कृष्णा चैधरी, हिमांशी डुंगरपुरिया एवं ध्रुविका दमानी राजस्थान राज्य टीम का  प्रतिनिधित्व कर रही । उक्त तीनों खिलाड़ियों ने सितंबर माह में ही सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नेशनल गोल्ड मेडल हासिल किया है जो उदयपुर एवं राजस्थान की उपलब्धि रही। उदयपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उक्त बालिका का चयन हनुमानगढ़ जिले में जून माह में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहने के कारण इन तीनों बालिकाओं का राजस्थान टीम में चयन हुआ है जो उदयपुर संभाग के लिए बड़े हर्ष बात है। यह तीनों बालिकाएं लंबे समय से उदयपुर जिले की विजेता टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!