नकदी और मोबाइल लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

उदयपुर, 1 अक्तूबर : शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार भारतीय सेना से रिटायर्ड मनोहर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन युवक बाइक पर आए। तेज रफ्तार में पहुंचे बदमाशों में से एक ने मनोहर की पत्नी के हाथ से बैग झपट लिया। बैग में लगभग आठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन था। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई। मनोहर ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी संकरी गलियों से होते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!