लेक सिटी के युवाओं ने बनाया उदयपुर इन्वेस्टमेंट गेटवे, मेंटरशिप, फंडिंग के मिलेंगे अवसर

शहर के 15 स्टार्टअप लेंगे भाग
उदयपुर. राजस्थान की खूबसूरत लेक सिटी उदयपुर में युवा उद्यमियों की एक नई पहल ने जोर पकड़ लिया है। स्थानीय युवाओं द्वारा स्थापित उदयपुर इन्वेस्टमेंट गेटवे ने स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच एक मजबूत पुल बनाने के उद्देश्य से एक अनोखा आयोजन यूआईजी इन्वेस्टर्स इग्नाइट की घोषणा की है। कार्यक्रम शनिवार 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे से थर्ड स्पेस में आयोजित होगा। जहां नवाचार और विचारों का आदान-प्रदान होगा। यह एक एक्सक्लूसिव मीट एंड पिच इवेंट होगा, जहां स्टार्टअप्स अपने प्रोजेक्ट्स को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसमें मेन्टरिंग सेशन, नेटवर्किंग अवसर और फंडिंग पिचिंग शामिल हैं।

यूआईजी के सदस्य शुभांग अग्रवाल का कहना है कि उदयपुर जैसे शहर में, जहां पर्यटन और हेरिटेज मजबूत हैं, युवाओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम की जरूरत है। हाल ही में राजस्थान सरकार की ‘राइजिंग राजस्थान’ और आई स्टार्टअप पहल के तहत उदयपुर के युवाओं के स्टार्टअप्स को फंडिंग मिली है, जो इस तरह की पहलों को और मजबूत बनाएगी।

उदयपुर के 15 स्टार्टअप लेंगे भाग
इस कार्यक्रम में उदयपुर के 15 स्टार्टअप भाग लेंगे। युवा एंटरप्रेन्योर अपने यूनीक आइडिया की फंडिंग के लिए इन्वेस्टर्स के सामने अपनी पिचिंग करेंगे। कई स्टार्टअप को राजस्थान सरकार के आई स्टार्ट के माध्यम से इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग भी मिल रही है।

उद्यमिता का नया केंद्र बनेगा उदयपुर
उदयपुर, जो अपनी झीलों और राजसी विरासत के लिए जाना जाता है, अब उद्यमिता का नया केंद्र बनने की राह पर है। यूआईजी समुदाय एक बढ़ते इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है, जहां साहसिक विचार सही निवेशकों से मिलकर स्केल करने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल पूरी तरह से स्थानीय युवाओं द्वारा संचालित है, जो शहर की युवा ऊर्जा को चैनलाइज करने का प्रयास कर रही है। आयोजन के माध्यम से युवा न केवल फंडिंग के अवसर तलाशेंगे, बल्कि संस्थापकों, मेंटर्स और निवेशकों के एक थ्राइविंग नेटवर्क का हिस्सा भी बनेंगे, जो सार्थक बदलाव लाने के लिए समर्पित है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!