सुखाड़िया विश्विद्यालय कुलगुरु के विवादास्पद बयान पर देहात कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

उदयपुर। 19 सितंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने वक्तव्य जारी कर राज्यपाल महोदय से सुखाड़िया विश्विद्यालय के कुलगुरु को तुरंत प्रभाव से पदमुक्त करने की मांग करी।
इन नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि इतिहास के सबसे क्रूरतम शासक औरंगजेब का महिमामंडन करना न केवल शर्मनाक है बल्कि विद्यार्थियों को भ्रमित करने वाला भी है, मेवाड़ की धरती पर इस तरह का कृत्य कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे भूख हड़ताल स्थल पर जाकर सुखाड़िया विश्विद्यालय कुलगुरु को बर्खास्त करने की मांग करी।
धरना स्थल पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, महासचिव डॉ महेश त्रिपाठी, गोपाल सरपटा उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!