उदयपुर। 19 सितंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी एवं प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने वक्तव्य जारी कर मेवाड़-वागड़ अंचल के लिए उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ (बैंच) की स्थापना के लिए पूर्ण समर्थन की बात कही है।
इन नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेवाड़-वागड़ क्षैत्र में आमजन को सुलभ न्याय मिले इसके लिए उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना होना अति आवश्यक है। और क्षेत्र का आमजन, अधिवक्ता व जन-प्रतिनिधि विगत 44 वर्षो से इसके लिए संघर्षरत हैं। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के साथ उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग पर अडिग है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 19 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर, उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति एवं बार एसोसिएशन, उदयपुर द्वारा प्रस्तावित धरने में उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, महासचिव डॉ महेश त्रिपाठी, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, गोपाल सरपटा आदि नेताओं ने जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार से उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग करी।
