प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुभाष नवयुवक मंडल ने किए सेवा कार्य

 उदयपुर. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को शहर के सुभाष नवयुवक मंडल की ओर से विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल सदस्यों ने जनसेवा और समाजहित को ध्यान में रखते हुए कई गतिविधियाँ संचालित की। आयोजन का शुभारंभ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अम्बामाता परिसर में किया गया। यहाँ वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को हरित पर्यावरण के संदेश के साथ मनाया गया। इसके बाद मंडल की ओर से विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों के साथ-साथ नगर निगम के सफाईकर्मियों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने समाज और स्वच्छता की दिशा में निरंतर सेवा दी है। उपस्थित जनों ने सफाईकर्मियों के कार्य को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान सुभाष नवयुवक मंडल के अतुल चंडालिया ने कहा कि इसके साथ ही शाम को हरिदास जी की मगरी स्थित स्वामी चतुर्भुज हनुमान जी मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर 75 दीपक प्रज्वलित कर मोदी जी की लंबी उम्र की लमना की। चंडालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सेवा, समर्पण और विकास का नया मार्ग दिखाया है, और इसी सोच के साथ सुभाष नवयुवक मंडल हर वर्ष सेवा कार्यों के जरिए उनका जन्मदिवस मनाता है। इस दौरान अतुल चंडालिया, सतीश शर्मा, इकराम कुरैशी, कमलेश जावरिया, लक्ष्मण गमेती, विकास वर्मा, ओंकार ओढ़, धीरज ओढ़, निर्मल माली, मोहन सिंह,
भगवान खरोल, जगदीश पवाँर, नंदलाल पहाड़िया ,ख़ूबी लाल पहाड़िया , सूरज मीणा,विष्णु कसोटा, कमलेश मेहता ,
आदि मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!